LPG Price Today: कमर्शियल LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

LPG Price Today: इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीनों से लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं।

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 9:47 AM
कमर्शियल LPG सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत

LPG Price Today: इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीनों से लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं और सिलेंडरों की सप्लाई को फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस फैसले के पीछे पश्चिम एशिया में तनाव कम होना, होर्मुज (Strait of Hormuz) के फिर से सामान्य रूप से खुलना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को प्रमुख वजह माना जा रहा है। क्योंकि इन परिस्थितियों के चलते समुद्री मार्ग से LPG का आयात फिर से सामान्य हो गया है।

क्यों लगाई गई थी पाबंदियां?

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के चलते सरकार ने अप्रैल में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर 15 दिन का लॉक-इन नियम लागू किया था। इसका मकसद सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना था। इस नियम के कारण होटल, रेस्तरां, पीजी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान 15 दिनों के भीतर दूसरा कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकते थे। अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे कारोबारी जरूरत के अनुसार फिर से कमर्शियल सिलेंडर बुक करा सकेंगे।


इस बीच, आज देश भर में LPG की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3113.5 रुपये है। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या है रेट?

जानिए अपने शहर का रेट 

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये  3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये  3198.0 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 1018.0 रुपये 3544.0रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

यह भी पढ़ें: Crude Oil Price: होर्मुज स्ट्रेट से शिपमेंट फिर से शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रू़ड $75 के नीचे फिसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।