CABINET OUTCOME: गेहूं की MSP 150 रुपये और मसूर की 425 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को मिली मंजूरी

सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज होने वाली कैबिनेट और CCEA की बैठक में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी गेहूं और मसूर की एमएसपी मे की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि 6 रबी फसलों की MSP पर 2 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। चना, सरसों, सनफ्लावर की MSP में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 3:35 PM
लक्ष्मण ने कहा कि इस समय गेहूं पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की MSP है। वहीं मसूर में 6000 रुपये प्रति क्विंटल की MSP है। इन दोनों में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है

आज संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाने को मंजूरी दी गई। बता दें कि कैबिनेट की औपचारिक घोषणा से पहले ही हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से ये खबर ब्रेक कर दी थी। गेहूं की MSP 150 रुपये/क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी मिली। मसूर की MSP 425 रुपये/क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी गई। वहीं सरसों का MSP 200 रुपये/क्विंटल बढ़ा। चना की MSP 105 रुपये/क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी मिली। सनफ्लावर की MSP 150 रुपये/क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा जौ की MSP 115 रुपये/क्विंटल बढ़ाने को भी मंजूरी मिली।

सरकार गेहूं और मसूर समेत 6 रबी फसलों की MSP यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस तरह एक बार फिर से सरकार किसानों को त्योहारी सीजन में तोहफा देने का मन बना रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाली कैबिनेट और CCEA की बैठक में इस पर विचार किया जायेगा। सूत्रों ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा है कि एमएसपी बढ़ाने के फैसले पर इस बैठक में मुहर लग सकती है। इसके साथ ही आज की कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का भी फैसला हो सकता है। ये जानकारी भी सूत्रों के हवाले से मिली है।

इस पर अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज होने वाली कैबिनेट और CCEA की बैठक में गेहूं और मसूर समेत 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाने के फैसले पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक 6 रबी फसलों पर 2 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है।


सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

गेहूं और मसूर की MSP में हो सकती है सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी

माना जा रहा है कि गेहूं और मसूर में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इस समय गेहूं पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की MSP है। वहीं मसूर में 6000 रुपये प्रति क्विंटल की MSP है। इनके अलावा चना, सरसों, सनफ्लावर की MSP भी सरकार बढ़ा सकती है। कुल मिलाकर अबकी बार रबी की फसलों पर MSP में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी नजर आ सकती है।

लक्ष्मण ने आगे कहा कि आगामी चुनावों के मुद्देनजर ऐसा कहा जा सकता है कि सरकार चुनावों को देखते हुए MSP बढ़ाने का फैसला लेने जा रही है। लेकिन रबी की फसलों पर MSP बढ़ाने का फैसला हमेशा इसी समय लिया जाता रहा है। गेहूं में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी देखे जाने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में औपचारिक जानकारी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद ही आयेगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।