Petrol-Diesel Price Today: शुक्रवार यानी 5 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। वहीं, इससे पहले 25 मई को तेल कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। खास बात यह है कि 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जिस वजह से ईंधन की कीमतें अब मई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।
