NSE ने गोल्ड ट्रेडिंग को आसान बनाने के लिए 10 ग्राम सोने का नया फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किया है। अब रिटेल निवेशक भी कम पूंजी में गोल्ड मार्केट में एंट्री ले सकेंगे। इससे लिक्विडिटी बढ़ेगी और निवेशकों को बेहतर हेजिंग के मौके मिलेंगे। मंथली कॉन्ट्रैक्ट में 16 मार्च से ट्रेडिंग शुरू हुई। एक्सचेंज ने अप्रैल, मई का वायदा लॉन्च किया। 10 ग्राम यूनिट में डिलीवरी, 999 प्योरिटी गोल्ड किया।
SEBI की मंजूरी के बाद वायदा लॉन्च किया। सोमवार से शुक्रवार वायदा में ट्रेडिंग संभव है। स्पॉट प्राइस के आधार पर फाइनल सेटलमेंट होगा।
डेली प्राइस लिमिट की बात करें तो पहले 6% तक मूवमेंट होगा। फिर 15 मिनट ब्रेक के बाद 9% तक मूवमेंट होगा। जरूरत पड़ने पर और भी बढ़ सकता है।
NSE के श्रीराम कृष्णन ने सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए NSE के CBDO श्रीराम कृष्णन ने कहा कि निवेशकों की तरफ से प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला । क्रूड डेरिवेटिव्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड पर भी डेरिवेटिव लॉन्च करेंगे। कमोडिटी मार्केट को लेकर NSE काफी पॉजिटिव है। नॉन-एग्री कमोडिटीज पर ही फोकस है। एक्सचेंज ने अप्रैल, मई का वायदा लॉन्च किया। कोई भी 10% मार्जिन के साथ फ्यूचर्स में ट्रेडिंग शुरू कर सकता है और यह भी कहा कि सोने के सिक्के घर पर भी डिलीवर किए जा सकते हैं।
कृष्णन ने कहा कि NSE ने जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट, ब्रेंट क्रूड और नैचुरल गैस कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। MCX का सबसे ज़्यादा वॉल्यूम क्रूड और नैचुरल गैस ट्रेडिंग से आता है।
कृष्णन के अनुसार, NSE के इलेक्ट्रिसिटी और WTI क्रूड कॉन्ट्रैक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, उन्होंने यह भी कहा कि NSE पर उपलब्ध मार्जिन फंजिबिलिटी, ट्रेडर्स को आधी रात तक कमोडिटीज़ में ट्रेड करने की अनुमति देती है।