Petrol Diesel Price: देश की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 25वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम औंधे मुह गिर गए हैं। पिछले मई से अब तक में 4 फीसदी की गिरावट आई है।
देश में इस समय पेट्रोल और डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं और वो भी तब, जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई है। आम आदमी को पेट्रोल या डीजल खरीदने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी टैक्स भरना पड़ता है।
डोमेस्टिक मार्केट में अगर देखें तो 4 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में जोरदार इजाफा होना शुरू हुआ था। कभी लगातार तो कभी रुक-रुक कर 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपये और डीजल 9.08 रुपये महंगा हो गया। हालांकि 18 जुलाई से पेट्रोल और 16 जुलाई से डीजल के दाम स्थिर हैं।
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।