Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार, 24 जुलाई को पूरे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जस की तस बनी रहीं, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल ऑयल सप्लाई में रुकावट की नई चिंताओं के कारण इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गईं। हालांकि, क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद, भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे ग्राहकों को कुछ समय के लिए राहत मिली है।
24 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
कब से बनी हुईं है किमतें स्थिर?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 25 मई से स्थिर बनी हुई हैं। इसी दिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईंधन की कीमतें कई वैश्विक, आर्थिक और घरेलू कारकों से तय होती हैं। इनमें सबसे अहम है कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की अंतरराष्ट्रीय कीमत। यह पेट्रोल और डीजल, दोनों के लिए मुख्य कच्चा माल है इसकी कीमतों में बदलाव का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।
इसके अलावा, रुपये और डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट भी एक अहम कारक है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है। जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो कच्चा तेल खरीदने की लागत बढ़ जाती है, जिससे सीधे तौर पर ईंधन की खुदरा कीमतें बढ़ सकती हैं।
अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग क्यों होती हैं?
पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमत में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स की बड़ी भूमिका होती है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।
इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय स्तर पर मांग और आपूर्ति की स्थिति भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रभावित करती है।
कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?
अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:
Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।