Petrol Price Hike: दिल्ली में 100 रुपये से नीचे तो कोलकाता में 110 का पेट्रोल, अपने शहर के नए रेट यहां करें चेक

Petrol Price Hike: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अब जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट क्या हैं

अपडेटेड May 23, 2026 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Petrol Price Hike: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹98.64 से बढ़कर ₹99.51 प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। यह इस महीने में तीसरी बार है जब ईंधन के दामों में इजाफा किया गया है, जिससे पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना निजी वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये बढ़ोतरी न सिर्फ सफर को महंगा बना रही है, बल्कि इसका असर सामानों की ढुलाई और बाजार में चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आम जनता के लिए आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं।

दिल्ली में क्या है ताजा हाल?


दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹98.64 से बढ़कर ₹99.51 प्रति लीटर हो गई है। यानी पेट्रोल अब 100 रुपये के करीब पहुंच गया है। डीजल भी ₹91.58 से बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गया है।

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल 99 रुपये 51 पैसे | डीजल 92 रुपये 49 पैसे

मुंबई: पेट्रोल 108 रुपये 49 पैसे | डीजल 95 रुपये 02 पैसे

कोलकाता: पेट्रोल 110 रुपये 64 पैसे | डीजल 97 रुपये 02 पैसे

चेन्नई: पेट्रोल 105 रुपये 31 पैसे | डीजल 96 रुपये 98 पैसे

गुरुग्राम: पेट्रोल 100 रुपये 37 पैसे | डीजल 92 रुपये 93 पैसे

नोएडा: पेट्रोल 99 रुपये 51 पैसे | डीजल 91 रुपये 93 पैसे

बेंगलुरु: पेट्रोल 108 रुपये 09 पैसे | डीजल 95 रुपये 99 पैसे

भुवनेश्वर: पेट्रोल 106 रुपये 18 पैसे | डीजल 97 रुपये 80 पैसे

चंडीगढ़: पेट्रोल 98 रुपये 97 पैसे | डीजल 86 रुपये 94 पैसे

हैदराबाद: पेट्रोल 112 रुपये 81 पैसे | डीजल 100 रुपये 94 पैसे

जयपुर: पेट्रोल 109 रुपये 84 पैसे | डीजल 95 रुपये 05 पैसे

लखनऊ: पेट्रोल 99 रुपये 26 पैसे | डीजल 92 रुपये 64 पैसे

पटना: पेट्रोल 110 रुपये 47 पैसे | डीजल 96 रुपये 53 पैसे

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 112 रुपये 64 पैसे | डीजल 101 रुपये 55 पैसे

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

इस महीने 15 मई और 19 मई के बाद अब तीसरी बार ईंधन महंगा हुआ है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव को वजह माना जा रहा है।

सरकार की अपील

सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है, इसलिए लोग घबराकर खरीदारी न करें। तेल कंपनियां लगातार सप्लाई पर नजर बनाए हुए हैं।

आम लोगों पर असर

लगातार बढ़ते दामों से रोजाना सफर करने वालों का खर्च बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से आने वाले दिनों में जरूरी चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।