Credit Cards

Petrol-Diesel Price: आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल-डीजल का रेट? चेक करें रविवार 24 नवंबर का दाम

Petrol Diesel Price: क्या आपको भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाना है। आपको बता दें के हर रोज सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल का रेट तय करती है। ये कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर आ जाती है। यहां जानें कि देश के 11 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price: क्या आपको भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाना है।

Petrol Diesel Price: क्या आपको भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाना है। आपको बता दें के हर रोज सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल का रेट तय करती है। ये कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर आ जाती है। यहां जानें कि देश के 11 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है। क्रूड की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती हैं।

क्या आपको पता है कैसे तय होती है पेट्रोल डीजल की कीमत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर सुबह बताती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं। पेट्रोल-डीजल बनाने का मुख्य स्रोत कच्चा तेल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम में बदलाव से सीधे पेट्रोल-डीजल की कीमतें प्रभावित होती हैं। भारत कच्चे तेल का आयात करता है। डॉलर और रुपये की कीमत में बदलाव का भी इन पर असर पड़ता है।


हर एक राज्य में अलग-अलग होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग टैक्स लगाती हैं। इससे राज्यों के हिसाब से कीमतों में फर्क होता है। कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने और इसे वितरित करने में लगने वाला खर्च भी कीमतों को प्रभावित करता है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से तय होती हैं।

24 नवंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

SMS के जरिए जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

यदि आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। BPCL ग्राहकों को RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। वहीं, HPCL ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं। बाकी जानकारी आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर मिल जाएगी। यहां आपको अपने शहर का सिटीकोड मिल जाएगा।

Maternity Leave: मैटरनिटी लीव के समय कब-कितनी मिलती है छुट्टी? बेसिक या पूरी सैल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।