Credit Cards

Petrol Diesel Price: बुधवार 27 नवंबर को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, चेक करें अपने शहर का दाम

Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे बदली जाती हैं। तेल कंपनियां (OMCs) ये बदलाव कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट के आधार पर तय करती है।

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:10 AM
Story continues below Advertisement
Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती है।

Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे बदली जाती हैं। तेल कंपनियां (OMCs) ये बदलाव कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट के आधार पर तय करती है। यहां जानें आज क्या रहा दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी में पेट्रोल-डीजल का रेट।

कैसे तय होते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करने के पीछे कच्चे तेल की कीमतें अहम रोल निभाती हैं। कच्चा तेल पेट्रोल और डीजल का मुख्य कच्चा माल है। इसकी कीमत बढ़ने या घटने से ईंधन के दाम भी बदलते हैं। भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है, इसलिए रुपये और डॉलर की कीमत में बदलाव का असर पड़ता है। पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी टैक्स लगाती हैं, जिससे हर राज्य में दाम अलग हो जाते हैं। तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने की लागत भी कीमतों पर असर डालती है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की अधिक मांग होने पर दाम बढ़ सकते हैं।


SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे जानें?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो इसे SMS के जरिए आसानी से पता किया जा सकता है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ी जानकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिलती है।

IOC ग्राहक: RSP और शहर कोड 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: RSP 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: HP Price 9222201122 पर भेजें।

बुधवार 27 नवंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

Gold prices today: गोल्ड में गिरावट जारी, क्या जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच यह सोने में निवेश का मौका है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।