Petrol Diesel Price Today: आज ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। क्रूड महंगा होने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि अभी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढाए हैं। आज भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, मुंबई, चेन्नई और बैंगलोर सहित कई जगहों पर CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चेन्नई, मथुरा और मेरठ में CNG की कीमतों में सबसे ज्यादा, यानी ₹2 प्रति यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
