Get App

Brent crude छू सकता है 115 डॉलर का स्तर, इनवेस्टर्स के लिए मुश्किल रहेगा यह साल : अतुल सूरी

यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा आक्रामक रूप से ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी और पूर्वी यूरोप में जिओपॉलिटिकल टेंशन के चलते घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स अपने अक्टूबर, 2021 के रिकॉर्ड हाई से 7 फीसदी टूट चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 1:25 PM
Brent crude छू सकता है 115 डॉलर का स्तर, इनवेस्टर्स के लिए मुश्किल रहेगा यह साल : अतुल सूरी
यूक्रेन क्राइसिस के चलते ब्रेंट क्रूड लगातार मजबूत हो रहा है

Brent crude : मैराथन ट्रेंड्स एडवाइजर्स के सीईओ अतुल सूरी ने अनुमान जताया है कि शॉर्ट टर्म में ग्लोबल कमोडिटीज की कीमतों में 12-13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स (Brent crude oil futures) के 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच सकता है। सीएनबीसी टीवी 18 को दिए एक इंटरव्यू में कमोडिटी की कीमतें बढ़ने का असर अगली कुछ तिमाहियों के दौरान कॉरपोरेट अर्निंग्स (corporate earnings) और महंगाई पर पड़ने की चिंता जाहिर की है।

कंसॉलिडेशन के लिए तैयार रहें इनवेस्टर्स

वेटरन एसेट मैनेजर का मानना है कि बीते दो साल से बाजार में जारी ट्रेंड खत्म हो गया है और इनवेस्टर्स को कंसॉलिडेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “बीते दो साल से बाजार में एक ट्रेंड बना हुआ है, लेकिन इस साल यह ट्रेडिंग बाजार के रूप में सामने आएगा। यह स्थिर रिटर्न के साथ एक मुश्किल साल होने जा रहा है।”

Rakesh Jhunjhunwala Stocks: ये मल्टीबैगर स्टॉक निचले लेवल से चढ़े, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें