ना सिर्फ माइक्रोकैप्स बल्कि नैनो कैप स्टॉक्स में भी MF लगाते हैं पैसा, क्या इनमें से कोई है आपके पास

नैनो-कैप कंपनियों का मार्केट कैप 5 करोड़ डॉलर यानी कि 370 करोड़ रुपये से कम होता है

अपडेटेड Feb 22, 2022 पर 6:37 PM
हाई रिटर्न-हाई जोखिम की रणनीति के तहत म्युचुअल फंड्स भी नैनो कैप स्टॉक्स में पैसा लगाते हैं

Investopedia के अनुसार नैनो-कैप कंपनियों का मार्केट कैप 50 मिलियन डॉलर (370 करोड़ रुपये) से कम होता है और इन्हें सबसे जोखिम भरा माना जाता है। इसमें वृद्धि की संभावना व्यापक रूप से अलग-अलग होती है। भारतीय म्यूचुअल फंड भी ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं। इनमें से ज्यादातर 7 रुपये से 50 रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य वाले पेनी स्टॉक हैं। यहां घरेलू म्युचुअल फंड्स द्वारा अपने पोर्टफोलियो में रखे गए नैनो मार्केट कैपिटलाइज़ेशन शेयरों की सूची दी गई है। ये पोर्टफोलियो डेटा 31 जनवरी, 2021 तक के मुताबिक है और इसका स्रोत ACEMF है। ध्यान दें कि इन स्टॉक्स की सिफारिश नहीं की जा रही हैं बल्कि ये केवल जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से हाइलाइट किए गए हैं।

नैनो कैप स्टॉक SEBI या AMFI द्वारा परिभाषित नहीं हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक ये ऐसे शेयर हैं जिनका बाजार पूंजीकरण 370 करोड़ रुपये से कम होता है। इनमें उच्च रिटर्न मिलता है और साथ ही इनमें उच्च-जोखिम भी बना रहता है। जानते हैं कौन से वे शेयर हैं जिनमें घरेलु म्युचुअल फंड्स ने पैसा लगा रखा है-

City Online : बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 3.5 करोड़ रुपये है। अलग-अलग म्युचअल फंड्स के पोर्टफोलियो में कंपनी के 200000 शेयरों की होल्डिंग है। इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर DSP Equity Opportunities Fund के पास 2017 से हैं। बीएसई पर इसका शेयर 18 फरवरी 2022 को 6.79 रुपये पर कारोबार कर रहा था।


Milestone Global : बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 7.5 करोड़ रुपये है। अलग-अलग म्युचअल फंड्स के पोर्टफोलियो में कंपनी के 100000 शेयरों की होल्डिंग है। यह एक कंस्ट्रक्शन मटेरियल कंपनी है। इस कंपनी के शेयर Sundaram Multi Cap Fund के पास 8 सालों से ज्यादा समय से हैं। बीएसई पर इसका शेयर 18 फरवरी 2022 को 15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी, वायदा बाजार में जानें कहां बनें फ्रेश लॉन्ग्स और फ्रेश शॉर्ट्स

SRM Energy : बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 7.5 करोड़ रुपये है। कंपनी के 299795 शेयरों की होल्डिंग अलग-अलग म्युचअल फंड्स के पोर्टफोलियो में है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक युटीलिटीज इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ कारोबार करती है। इस कंपनी के शेयर UTI ULIP fund के पास 6 सालों से ज्यादा समय से हैं। बीएसई पर इसका शेयर 18 फरवरी 2022 को जीएसएम की वजह से इसमें ट्रेडिंग पर प्रतिबंध था।

Tine Agro Limited : बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 20 करोड़ रुपये है। अलग-अलग म्युचअल फंड्स के पोर्टफोलियो में कंपनी के 200000 शेयरों की होल्डिंग है। यह कंपनी कमोडिटी ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में कारोबार करती है। इस कंपनी के शेयर Baroda Multi Cap Fund के पास हैं। बीएसई पर इसका शेयर 18 फरवरी 2022 को 34.9 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Shukra Jewellery Limited : बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 12.8 करोड़ रुपये है। कंपनी के 180000 शेयरों की होल्डिंग अलग-अलग म्युचअल फंड्स के पोर्टफोलियो में है। यह कंपनी अन्य एपेरेल्स और एसेसरीज इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई है। इस कंपनी के शेयर UTI ULIP fund के पास 6 सालों से अधिक समय से हैं। बीएसई पर इसका शेयर 18 फरवरी 2022 को 9.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।