हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी, वायदा बाजार में जानें कहां बनें फ्रेश लॉन्ग्स और फ्रेश शॉर्ट्स
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 18200, 18300 और 18500 के स्तर पर सबसे अधिक कॉल राइटर्स नजर आये
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 1:13 PM
NAV Investment के आशीष बहेती ने आज Nifty
पर खरीदारी और Bank Nifty से दूर रहने की सलाह दी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिख रही है। बैंक निफ्टी हरे निशान में आ गया है और फिलहाल करीब 350 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 17300 के करीब टिकने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं। आशीष ने अपने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज इन शेयर्स में FRESH LONG बनते दिखे
INDIA MART, FEDERAL BANK, NAUKRI और COFORGE
वायदा बाजार में आज इन शेयर्स में FRESH SHORTS बनते दिखे
HINDALCO, BSOFT, SRT FIN और UPL
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38200, 37900 और 37500 के स्तर पर नजर आये
आशीष बहेती ने कहा कि इस समय जैसे डेटा और ग्लोबल रुझान देखने को मिल रहे हैं उससे लगता है कि बाजार में और तेजी आ सकती है। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते निफ्टी 17450 के स्तर तक भी जा सकता है। इसलिए यहां पर निफ्टी में खरीदारी करने की सलाह होगी। निफ्टी में 17200 के स्टॉपलॉस के साथ 17450 के स्तर के लिए खरीदारी करनी चाहिए। हालांकि बैंक निफ्टी इस समय हरे निशान में कारोबार कर रहा है लेकिन इसमें ट्रेड लेने से बचने की सलाह होगी। बैंक निफ्टी में 38000 के लेवल एक क्रूशियल लेवल है लिहाजा इसमें सतर्क नजरिया अपनाते हुए इससे दूर रहने की सलाह है।
NAV INVESTMENT के आशीष बहेती के ट्रेडिंग आइडियाज
MINDTREE FEB FUT : खरीदें- 3862 रुपये, स्टॉपलॉस- 3770 रुपये, लक्ष्य- 3950 रुपये
AXIS BANK FEB FUT : खरीदें- 794.55 रुपये, स्टॉपलॉस- 785 रुपये, लक्ष्य- 810 रुपये
आशीष बहेती का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शन : FEDERAL BANK
आशीष बहेती ने भले ही बैंक निफ्टी में ट्रेड लेने से बचने के सलाह दी लेकिन उन्होंने सस्ते ऑप्शन के लिए बैंकिंग सेक्टर का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि फेडरल बैंक का इसी महीने की एक्सपायरी यानी की फरवरी सीरीज का 101 का इन द मनी कॉल ऑप्शन खरीदने से अच्छा मुनाफा कमाने को मिलेगा। आशीष ने कहा कि 101 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन 2.35 रुपये के स्तर पर इसमें खरीदारी करें। इसमें 4 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा हालांकि सुरक्षित निवेश के लिहाज से इमसें 1.25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )