शेयर बाजार का कमाई वाला खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला, आपकी होगी कमाई
YES Securities के अमित त्रिवेदी ने Federal Bank पर 110 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 12:30 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर मार्केट के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में नये हफ्ते में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते YES Securities के अमित त्रिवेदी, AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे और Religare Broking के अजीत मिश्रा के बीच मुकाबला हो रहा है। रोहित सिंगरे पहली बार खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल में कोई भी मुकाबला जीते लेकिन निवेशक इनकी राय और अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके मुनाफा कमा सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Federal Bank
अमित ने कहा कि इसमें 99.8 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 97 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Chalet Hotels
रोहित ने इस स्टॉक में 268 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 254 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 300 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Linde India
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 2885 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3400 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2750 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY CCL Products
अमित ने कहा कि इसमें 461 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 510 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 445 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY JSW Energy
रोहित ने इस स्टॉक में 339 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 325 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 385 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY KNR CONS
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 314 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 334 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 320 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला स्टॉकः BUY LEMON TREE
अमित ने कहा कि इसमें 49 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 58 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 51 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY GUJ GAS
रोहित ने इस स्टॉक में 670 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 655 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 720 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः SELL GLENMARK PHARMA
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 466 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 440 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 480 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।