IndiGo 3% फिसला, को-फाउंडर राकेश गंगवाल के बोर्ड से इस्तीफे और हिस्सेदारी घटाने की खबर के बाद दिखी गिरावट

राकेश गंगवाल ने कहा अगले 5 सालों में वे धीरे-धीरे कंपनी में अपना स्टेक कम करेंगे

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 11:35 AM
आज सुबह 09:44 बजे InterGlobe Aviation बीएसई पर 2.88 प्रतिशत फिसलकर 2,059.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयर का भाव 3.5 प्रतिशत फिसलकर 2,044.25 रुपये हो गया। कंपनी के को-फाउंडर और नॉन एक्जिक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेड डायरेक्टर राकेश गंगवाल (cofounder and non-executive non-independent director, Rakesh Gangwal) ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से बोर्ड से अपना इस्तीफा देने के बाद आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन को शेयर में गिरावट देखने को मिली।

बोर्ड को लिखे पत्र में, राकेश गंगवाल ने कहा कि वे अगले पांच से अधिक वर्षों में धीरे-धीरे InterGlobe में हिस्सेदारी कम करेंगे।

गंगवाल ने अपने पत्र में कहा, "मैं 15 से अधिक वर्षों से एक लॉन्ग-टर्म शेयरधारक रहा हूं और किसी न किसी दिन अपनी होल्डिंग को डाइवर्सिफाई करने के बारे में सोचना स्वाभाविक है।"


Dr Reddy’s Laboratories के शेयर्स में 2% का उछाल, जानिये इसके पीछे की वजह

InterGlobe ने लगातार सात तिमाहियों में घाटा दर्ज करने के बाद इस महीने की शुरुआत में पहली बार दिसंबर तिमाही में 129.79 करोड़ रुपये का आश्चर्यजनक मुनाफा दर्ज किया। हायर रेवन्यू और यील्ड्स से मुनाफे में उछाल नजर आया।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में IndiGo को 621.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी का नेट रेवन्यू पिछले साल के 4,909.98 करोड़ रुपये से 89 प्रतिशत बढ़कर 9,294.77 करोड़ रुपये हो गया। यात्री टिकट से प्राप्त रेवन्यू 98.4% की वृद्धि के साथ 8,073.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि सहायक रेवन्यू 1141.70 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही की तुलना में 41.3% अधिक है।

आज 09:44 बजे InterGlobe Aviation बीएसई पर 61.10 रुपये या 2.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,059.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

यह शेयर 16 नवंबर, 2021 को 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2,379 रुपये और 20 अप्रैल, 2021 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 1,502.90 रुपये को छू गया।

वर्तमान में यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 13.44 प्रतिशत नीचे और 52 सप्ताह के निचले स्तर से 37.02 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।