डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) के शेयर की कीमत 21 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई। डॉ रेड्डीज के शेयर में ये बढ़त उस समय देखने को मिली जब बिनोफार्म ग्रुप (Binnopharm Group) द्वारा रूस और सीआईएस क्षेत्र (Russia and CIS region) में इसके दो एंटी-बैक्टीरियल ब्रांड खरीदे जाने की खबर मार्केट में आई।
"सिस्तेमा ग्रुप (Sistema Group) की कंपनी, बिनोफार्मा ग्रुप अग्रणी दवा उत्पादन कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने रूस में अपनी सहयोगी ज्वाइंट स्टॉक कंपनी 'एलियम' (Alium) के मार्फत और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने एक सौदा करने की घोषणा की है। ये सौदा बिनोफार्मा समूह को रूस, उज्बेकिस्तान और बेलारूस में डॉ रेड्डीज के सिप्रोलेट और लेवोलेट ब्रांडों के तहत एंटी-बैक्टीरियल दवाएं खरीदने की अनुमति देगा। ऐसा कंपनी ने एक बयान में कहा है।
पोर्टफोलियो में विभिन्न डोसेज के स्वरूप शामिल हैं जैसे कि टैबलेट, सॉल्यूशन फॉर इन्फ्यूजन और आई ड्रॉप आदि का उल्लेख किया गया है।
डॉ रेड्डीज ने एक अन्य प्रेस रिलीज में कहा "29 अक्टूबर, 2021 को दुव्वाडा, विशाखापत्तनम में हमारे फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज (एफटीओ 7 और एफटीओ 9) में यूएसएफडीए द्वारा किए गए ऑडिट पर, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी को इस्टेब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही यूएसएफडीए से इंस्पेक्शन को बंद करने का संकेत दिया है।"
आज सुबह 9:22 बजे, डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज का शेयर बीएसई पर 4,370.45 रुपये, 49.45 रुपये या 1.14 प्रतिशत बढ़कर कारोबार कर रहा था।
यह शेयर 7 जुलाई, 2021 को अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 5,613.65 रुपये और और 19 मार्च, 2021 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 4,135.90 रुपये को छू गया। यह अब अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 22.15 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 5.67 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।