AMBUJA CEMENT और NTPC पर ब्रोकरेजेस जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

CITI ने AMBUJA CEMENTS पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और लक्ष्य 435 रुपये से घटाकर 365 रुपये कर दिया है

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 10:06 AM
AMBUJA CEMENT और NTPC पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

BROKERAGES ON AMBUJA CEMENT

CITI की AMBUJA CEMENTS पर राय


CITI ने AMBUJA CEMENTS पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया है और इसका लक्ष्य 435 रुपये से घटाकर 365 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का पूर्वोत्तर में एक्सपोजर बढ़ा है और इससे क्षमता में 35% योगदान संभव है। हालांकि इन्हें वैल्युएशन के लिहाज से ACC ज्यादा पसंद आता है।

CLSA की AMBUJA CEMENTS पर राय

CLSA ने AMBUJA CEMENTS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 440 रुपये से घटाकर 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पूर्वोत्तर में विस्तार से ज्यादा उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं ऊंचे पावर कॉस्ट के चलते Q4 नतीजे अनुमान से कम रहे हैं।

Buzzing Stocks | आज सुर्खियों में रहने वाले InterGlobe Aviation, Infosys, Power Finance Corporation and अन्य स्टॉक्स जिन पर बनी रहनी चाहिए आपकी नजर

JEFFERIES की AMBUJA CEMENTS पर राय

JEFFERIES ने AMBUJA CEMENTS पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 470 रुपये से घटाकर 425 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ऊंचे कॉस्ट के चलते वॉल्यूम आउटपरफॉर्मेंस का असर कम नजर आयेगा। इन्होंने CY22-23 EBITDA अनुमान 11-13% घटाया है।

BROKERAGES ON NTPC

CLSA की NTPC पर राय

CLSA ने NTPC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 180 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। ग्लोबल GH2 मार्केट में भारत की एंट्री के लिहाज से ये अहम है। ग्रीन हाइड्रोजन से 15 रुपये /शेयर का योगदान संभव है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।