Mahanagar Gas Share Price: महानगर गैस ने 13 जुलाई से मुंबई में CNG-PNG के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका असर आज इसके शेयरों पर नजर आया। कंपनी के शेयर आज सुबह 11.30 बजे 1.35% यानी करीब 10.50 रुपए की तेजी के साथ 802.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

सरकारी गैस कंपनी महानगर गैस (Mahanagar Gas) ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं। 12 जुलाई आधी रात से मुंबई में CNG के दाम 4 रुपए प्रति किलो और PNG के दाम 3 रुपए/SCM बढ़ गए हैं। इसके मुताबिक, अब मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में CNG का नया रेट 80 रुपए किलो और PNG का रेट 48.50 रुपए प्रति SCM है।
केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से डोमेस्टिक और इंपोर्टेड नेचुरल गैस की कीमतों में 110% का इजाफा कर दिया है। इसकी वजह से राज्य सरकार ने VAT में जो छूट दी थी उसका कोई फायदा ग्राहकों को नहीं हो पाया। 1 अप्रैल से राज्य सरकार ने VAT 13.5% से घटाकर 3.5% कर दिया था।
इससे पहले 30 अप्रैल को महानगर गैस ने CNG के दाम 4 रुपि प्रति किलो बढ़ाया था। तब PNG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था।
मंगलवार को कारोबार के अंत में महानगर गैस के शेयर 1.49% नीचे 791.15 रुपए पर बंद हुए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।