Get App

Crude Oil का प्राइस वाकई 380 डॉलर तक जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई

6 जुलाई (बुधवार) को इसका भाव गिरकर 104 डॉलर पर आ गया। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इसका ब्रेंट क्रूड का प्राइस 133 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इस उतार-चढ़ाव के बाद फ्यूचर में क्रूड की कीमतों को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 12:53 PM
Crude Oil का प्राइस वाकई 380 डॉलर तक जाएगा? जानिए क्या है सच्चाई
क्रूड का प्राइस बहुत ज्यादा वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति पर निर्भर करता है।

क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक हफ्ते पहले ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया था। 6 जुलाई (बुधवार) को इसका भाव गिरकर 104 डॉलर पर आ गया। फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इसका ब्रेंट क्रूड का प्राइस 133 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इस उतार-चढ़ाव के बाद फ्यूचर में क्रूड की कीमतों को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पिछले हफ्ते JP Morgan की एक रिपोर्ट ने चौंकाया था। इस रिपोर्ट में क्रूड का प्राइस 380 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाने का अनुमान जताया गया था। इसमें कहा गया था कि अगर अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद रूस जवाबी कार्रवाई में क्रूड का उत्पादन घटाता है तो इसका प्राइस 380 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें : LIC के शेयर एक हफ्ते में 8% चढ़े, जानिए मोतीलाल ओसवाल ने कितना दिया टारगेट प्राइस

Citigroup ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि क्रूड कका भाव इस साल के अंत तक गिरकर 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आती है तो अगले साल के अंत तक क्रूड का प्राइस गिरकर 45 डॉलर तक आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें