यूक्रेन पर रूस के हमले (Russian Attacks on Ukraine) के बाद क्रूड ऑयल के प्राइस (Crude Oil Price) में जबर्दस्त तेजी आई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड का प्राइस (Brent Crude Price) करीब 126 डॉलर प्रति बैरल था। इस साल की शुरुआत में ब्रेंट करीब 79 डॉलर प्रति बैरल था। इस तरह सवा दो महीने में क्रूड का प्राइस 47 डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुका है। इंडिया में लोग जल्द पेट्रोल-डीजल के प्राइस (Petrol and diesel Prices) बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल का भाव जल्द प्रति लीटर 15 रुपये तक बढ़ सकता है।
