Diesel Prices : हिमाचल प्रदेश में डीजल हुआ महंगा, जानिए राज्य सरकार ने कितना बढ़ाया वैट

Diesel prices in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) 7.40 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ राज्य में डीजल की कीमत बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के बिक्री कर और उत्पाद कर विभाग ने एक नोटिफिकेशन के जरिये यह सूचना दी है

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
इस बढ़ोतरी से पहले शिमला में डीजल 82.92 रुपये मिल रहा था और अब बढ़कर 85.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है

Diesel prices in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ जनता को तगड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) बढ़ाकर 7.40 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इस बढ़ोतरी के साथ राज्य में डीजल की कीमत बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के बिक्री कर और उत्पाद कर विभाग ने एक नोटिफिकेशन के जरिये यह सूचना दी है। अभी तक राज्य सरकार डीजल पर 4.40 रुपये प्रति लीटर वैट वसूलती थी। इस बढ़ोतरी से पहले शिमला में डीजल 82.92 रुपये मिल रहा था और अब बढ़कर 85.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Oil Prices : सऊदी अरब ने भारत सहित एशिया के लिए सस्ता किया तेल, डिमांड और घटने के संकेत

कैबिनेट का हुआ विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है और सात अतिरिक्त मंत्रियों की नियुक्ति की है। नए मंत्रियों ने शिमला के राजभवन में एक समारोह के दौरान शपथ ली। इसके अलावा 8 जनवरी को वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी शपथ ली।

नए कैबिनेट मंत्रियों में सोलन से विधायक धनी राम शंडील, कांगड़ा जिले में जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले में शिलाई से हर्षवर्धन चौहन और किन्नौर क्षेत्र से जगत सिंह नेगी कैबिनेट के नए सदस्य बने हैं।

क्या राजस्व बढ़ाने के लिए दिया झटका

साल 2021 में जब पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर तक पहुंच गए थे तो केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी पर कमी थी। तब हिमाचल की जयराम सरकार ने भी पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 4.60 रुपए वैट कम किया था। इस कारण पेट्रोल और डीजल के रेट में 12 और 17 रुपए प्रति लीटर की कमी आ गई थी। तब से यह क्रम चला हुआ था, लेकिन अब सुक्खू सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के चक्कर में डीजल पर वैट बढ़ा दिया है।

ऐसे पता कर सकते हैं ताजा दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।