Get App

Ethanol Blending पर जोश में सरकार, 5 महीने पहले हासिल किया 10% का लक्ष्य, 20% के लिए घटाए 5 साल

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश के कुछ पेट्रोल पम्प अप्रैल, 2023 के लक्ष्य से पहले 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने में सक्षम हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 9:35 AM
Ethanol Blending पर जोश में सरकार, 5 महीने पहले हासिल किया 10% का लक्ष्य, 20% के लिए घटाए 5 साल
एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से दो उद्देश्य पूरे होते हैं, एक कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आती है और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होती है

Ethanol Blending : पांच महीने पहले औसतन 10 फीसदी ब्लेंडेड तेल बेचने का लक्ष्य हासिल करने से उत्साहित सरकार और उद्योग अब 2025-26 तक 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का ज्यादा महत्वकांक्षी लक्ष्य जल्द हासिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 6 जून को कहा कि देश के कुछ पेट्रोल पम्प अप्रैल, 2023 के लक्ष्य से पहले 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने में सक्षम हो सकते हैं।

आठ साल में ऐसे कर दिया कमाल

भारत में 2014 में एथेनॉल मिश्रण (ethanol blending) का स्तर 2.33 फीसदी था। सरकार द्वारा पिछले आठ साल में किए गए प्रयासों के साथ, मौजूदा एथेनॉन सप्लाई ईयर (ESY) में ब्लेंडिंग के लिए एथेनॉल की उपलब्धता बढ़कर 450 करोड़ लीटर होने का अनुमान है, जो 2014 में 67 करोड़ लीटर थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें