Get App

Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Fuel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2022 पर 9:00 AM
Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए अपने शहर में तेल के भाव
पिछले दो महीने से ज्यादा समय से तेल के दाम स्थिर हैं।

Fuel Prices: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 2 महीना से ज्यादा समय हो गया तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं।

आखिरी बार केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें