Fuel Prices Today On August 16: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, क्रूड ऑयल 100 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है, लेकिन इसका असर घरेलू बाजार पर नहीं पड़ा है। कंपनियों को दाम ने बढ़ाने पर पेट्रोल पर 13.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 24.09 रुपये का नुकसान हो रहा है। भारत अपनी ईंधन जरूरतों का 80 प्रतिशत इंपोर्ट करता है।
आखिरी बार केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट भी जोड़ा जाता है।
दिल्ली, मुंबई और अन्य जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर।
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।