Petrol Diesel Price: जन्माष्टमी के दिन लोगों को राहत है। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनियों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
