Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी, जानें आपके शहर में क्या रहा रेट
लगातार तीन महीने बीत चुके हैं जब पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव नहीं किया हुआ है। मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 8:54 AM
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Petrol Diesel Price: लगातार तीन महीने बीत चुके हैं जब पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव नहीं किया हुआ है। मोदी सरकार ने आखिरी बार 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। हालांकि, उसके बाद कुछ राज्यों ने लोकल टैक्स घटाए थे। 3 महीने से अधिक हो चुका है लेकिन कीमते अभी स्थिर बनी हुई है। आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
ये रहा बड़े शहरों में रेट
कंपनियों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट भी जोड़ा जाता है।
दिल्ली, मुंबई और अन्य जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली
पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर
भोपाल
पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद
पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु
पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर
गुवाहाटी
पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ
पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर
गांधीनगर
पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर।
ऐसे चेक करें आज के दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।