Windfall Tax: तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने घरेलू कच्चे तेल और डीजल के निर्यात पर विंडफाल प्रॉफिट टैक्स में कटौती कर दिया है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन 18 दिसंबर को ही जारी हो चुका है। नई दरें आज 19 दिसंबर से ही प्रभावी हो चुकी हैं यानी आज से जो कच्चा तेल बिकेगा और डीजल निर्यात होगा, उस पर कम रेट से टैक्स लगेगा। अब आज से घरेलू स्तर पर निकाले गए कच्चे तेल पर स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) प्रति टन 1300 रुपये ही रह गई है। पहले यह 5000 रुपये था। इसके अलावा डीजल निर्यात पर भी इसे 1 रुपये से घटाकर प्रति लीटर 50 पैसे कर दिया गया है। इस प्रकार विंडफाल टैक्स में इस बार भारी कटौती की गई है।
