रूस-यूक्रेन की लड़ाई आम आदमी की प्रॉब्लम बढ़ाएगी। दरअसल, इसके चलते दुनियाभर में ज्यादातर चीजों की कीमतें बढ़ने का अंदेशा है। क्रूड ऑयल, गेहूं सहित कई कमोडिटी की कीमतों में जबर्दस्त तेजी दिख रही है। उधर, अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। क्या इसका असर भी जरूरी चीजों की सप्लाई पर पडे़गा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए सीएनबीसी-टीवी18 की लता वेंकटेश ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर और मशहूर अर्थशास्त्री रघुराम राजन से बातचीत की। यहां पेश है बातचीत का प्रमुख अंश।
