Russia-Ukraine War News Live Updates: चेरनोबिल प्लांट में गुल हुई बिजली, मॉस्को ने कहा, अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध - russia ukraine news live updates vladimir putin 14 th day volodomyr zelenskyy nato | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 10, 2022/ 8:08 AM

Russia-Ukraine War News Live Updates: चेरनोबिल प्लांट में गुल हुई बिजली, मॉस्को ने कहा, अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध

Russia-Ukraine War News LIVE: AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस के आक्रमण के चलते चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर बिजली गुल हो गई। इमरजेंसी जनरेटर चालू कर दिए गए हैं

Story continues below Advertisement
यूक्रेन के 13 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे पोलैंड
MARCH 09, 20229:08 PM IST

Russia Ukraine: चीन ने यूक्रेन को भेज रहा लाखों डॉलर की मदद, लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ

चीन (China) ने कहा कि वह 50 लाख युआन (करीब 7.91 लाख डॉलर) का खाद्यान्न और दैनिक जरूरत का दूसरा सामान यूक्रेन (Ukraine) को भेज रहा है। हालांकि, उसने इस पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस (Russia) पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का विरोध करना भी जारी रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 09, 20226:32 PM IST

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस के आक्रमण के चलते चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर बिजली गुल हो गई। इमरजेंसी जनरेटर चालू कर दिए गए हैं।

MARCH 09, 20223:45 PM IST

परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए घोषणा की कि UK ने नए प्रतिबंधों के तहत, अब रूसी विमानों का ब्रिटिश एयर स्पेस में उड़ना एक दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, नया कानून ब्रिटेन में पहले से मौजूद रूसी विमानों को रोकने के लिए सरकार को अतिरिक्त अधिकार देता है।

MARCH 09, 20223:41 PM IST

13 लाख लोग पहुंचे पोलैंड

रूस के सैन्य आक्रमण शुरू करने के बाद से कम से कम 13 लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे हैं। यूरोपीय संघ में पोलैंड के दूतावास ने बुधवार को देश की सीमा रक्षक एजेंसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए ट्वीट किया। उसमें लिखा, "उनमें से 93% यूक्रेनी हैं। 1% पोलिश हैं और 6% 100 दूसरे देशों से हैं।" एजेंसी के मुताबिक, अकेले मंगलवार को करीब 125,800 लोग पोलैंड पहुंचे।

MARCH 09, 20223:28 PM IST

Russia Ukraine War: 'यूक्रेन को Mig-29 सप्लाई करने के लिए हैं तैयार, लेकिन...' पोलैंड ने शर्त के साथ फिर रखा नया प्रस्ताव

पोलैंड (Poland) यूक्रेन (Ukraine) को Mig-29 लड़ाकू जेट की सप्लाई (Fighter Jet Supply) करने के लिए तैयार है, लेकिन केवल NATO के फ्रेमवर्क के भीतर, पोलिश राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 09, 20222:10 PM IST

Ukraine Russia War: रूस के खिलाफ लड़ाई में 20,000 विदेशी नागरिकों ने उठाए हथियार, यूक्रेन की सेना में हुए शामिल

यूक्रेन के शीर्ष अंग्रेजी भाषा के न्यूज पेपर में से एक, कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूस की तरफ से किए जा रहे हमलों के खिलाफ वर्तमान में 20,000 विदेशी नागरिक यूक्रेन की सेना के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

MARCH 09, 202212:56 PM IST

यूक्रेन के 474 नागरिकों की गई जान

युक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय की तरफ से जारी डेटा के मुताबिक, 7 मार्च तक यूक्रेन के 474 नागरिकों की जान गई, जबकि करीब 861 लोग घायल हुए। अधिकांश नागरिक तोप, टैंक और ग्रेनेड लांचर जैसे दूसरे विस्फोटक हथियारों से हुए हमलों में मारे गए।

MARCH 09, 202212:43 PM IST

रूसी सेना ने कथित तौर पर मानवीय कॉरिडोर पर गोलाबारी की और छोटे हथियारों हमला किया, जो कि यूक्रेनी नागरिकों को मारियुपोल और सुमी के शहरों से बचने के लिए डिज़ाइन किए गए थे।

MARCH 09, 202212:33 PM IST

अगले 7-10 दिनों के लिए रूस के हमलों को रोक यूक्रेन

रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन को अगले सात से 10 दिनों के लिए रूस के हमले को रोकना चाहिए ताकि मॉस्को किसी भी तरह की जीत का दावा न कर सके। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार वादिम डेनिसेंको ने कहा कि रूस कम से कम किसी तरह की जीत के लिए बेताब था, वो मारियुपोल या राजधानी कीव के शहरों को सबसे संभावित टारगेट के रूप में देखता है।

MARCH 09, 202211:59 AM IST

रूस के लेफ्टिनेंट कर्नल को यूक्रेन ने किया ढेर, दो दिन में दो बड़े अफसरों की मौत

वोल्गोग्राड क्षेत्र की रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल युरी आगरकोव को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया है। इससे पहले यूक्रेन ने मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को ढेर किया था।

MARCH 09, 202211:42 AM IST

यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से अब कोई डाटा नहीं मिल पा रहा है। इस प्लांट पर अब रूस का कब्जा हो गया है। चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के कर्मचारी अब रूसी सैनिकों की बंदूक की नोक पर काम कर रहे हैं। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के चीफ राफेल ग्रॉसी (Rafael Grossi) ने कहा है कि उन्हें अब चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से कोई डाटा नहीं मिल रहा है।

MARCH 09, 20229:12 AM IST

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान- करीब 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के फ़िलिपो ग्रांडी का कहना है कि यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ रहा शरणार्थी संकट है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले रूसी सैनिकों के यूक्रेन में प्रवेश करने के बाद से 20 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यूनिसेफ के मुताबिक, शरणार्थियों में आधे बच्चे हैं।

MARCH 09, 20228:52 AM IST

पोलैंड के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकराया

रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन की मदद के लिए पोलैंड आगे आया था। पोलैंड का कहना था कि, वह अपने लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल के लिए यूक्रेन भेजेगा। हालांकि, उसने इसके बदले में अमेरिका से F-16 जेट की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका रूस के खिलाफ रसियन जेट के इस्तेमाल पर तैयार नहीं था।

MARCH 09, 20228:37 AM IST

रूस में McDonald's अपने सभी रेस्टोरेंट करेगा बंद

अब मैकडॉनल्ड्स ने भी रूस में अपने सभी 850 रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने को फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकडॉनल्ड्स ने सभी 850 रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के लिए एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए रूस में सभी 62,000 कर्मचारियों को पेमेंट जारी रखेगा।

MARCH 09, 20228:31 AM IST

कोका कोला ने रूस में कारोबार किया बंद

यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई को लेकर प्रतिबंध और कई कंपनियों की ओर से बाजार समेटने का काम जारी है। अब कोका कोला ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। रूसी बाजार से हटने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद कंपनी ने घोषणा की कि वह देश में अपने कारोबार को अस्थायी रूप से निलंबित कर देगी।

MARCH 09, 20228:26 AM IST

सीजफायर के बाद रूस ने दागी मिसाइलें, यूक्रेन से सभी भारतीय निकले

रूस ने सूमी में सीजफायर के अगले दिन हमले शुरू कर दिए. यहां रिहायशी इलाकों पर मिसाइल और हवाई हमले किए। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। सूमी में ही 600 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट फंसे हुए थे। उन्हें भारतीय दूतावास की बसों से पोल्टावा लाया गया। इसके साथ ही यूक्रेन में भारतीय स्टूडेंट्स का रेस्क्यू मिशन लगभग पूरा हो गया है।

MARCH 09, 20228:22 AM IST

रूस ने कर दिए यूक्रेन के 61 अस्पताल नष्ट

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको का कहना है कि रूसी सेना ने इमारतों और चिकित्सा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के 61 अस्पतालों को नष्ट कर दिया है।

MARCH 09, 20228:16 AM IST

रूस ने आज किया सीजफायर का ऐलान

रूस ने बुधवार को सीज फायर की घोषणा की है, जिससे युद्ध में फंसे नागरिकों को निकाला जा सके। सुमी, खार्किव, मारियोपोल, चेर्नीहीव, जापोरिजा शहरों में युद्ध विराम रहेगा। रूसी सेना के इस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन ने पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी संकट बढ़ा दिया है।

MARCH 09, 20228:15 AM IST

रूस ने विदेशी मुद्रा की बिक्री पर लगाई रोक

AFP न्यूज एजेंसी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से कहा कि रूस ने नौ सितंबर तक विदेशी मुद्रा की बिक्री पर रोक लगा दी है। कस्टमर अपने अकाउंट से अधिकतम 10,000 डॉलर विदेशी मुद्रा में निकाल सकेंगे। अन्य सभी फंड का पेमेंट अब रूबल में किया जाएगा।