Russia Ukraine: चीन ने यूक्रेन को भेज रहा लाखों डॉलर की मदद, लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ
चीन (China) ने कहा कि वह 50 लाख युआन (करीब 7.91 लाख डॉलर) का खाद्यान्न और दैनिक जरूरत का दूसरा सामान यूक्रेन (Ukraine) को भेज रहा है। हालांकि, उसने इस पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस (Russia) पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का विरोध करना भी जारी रखा है। पढ़ें पूरी खबर...
परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए घोषणा की कि UK ने नए प्रतिबंधों के तहत, अब रूसी विमानों का ब्रिटिश एयर स्पेस में उड़ना एक दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, नया कानून ब्रिटेन में पहले से मौजूद रूसी विमानों को रोकने के लिए सरकार को अतिरिक्त अधिकार देता है।
13 लाख लोग पहुंचे पोलैंड
रूस के सैन्य आक्रमण शुरू करने के बाद से कम से कम 13 लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड पहुंचे हैं। यूरोपीय संघ में पोलैंड के दूतावास ने बुधवार को देश की सीमा रक्षक एजेंसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए ट्वीट किया। उसमें लिखा, "उनमें से 93% यूक्रेनी हैं। 1% पोलिश हैं और 6% 100 दूसरे देशों से हैं।" एजेंसी के मुताबिक, अकेले मंगलवार को करीब 125,800 लोग पोलैंड पहुंचे।
Russia Ukraine War: 'यूक्रेन को Mig-29 सप्लाई करने के लिए हैं तैयार, लेकिन...' पोलैंड ने शर्त के साथ फिर रखा नया प्रस्ताव
पोलैंड (Poland) यूक्रेन (Ukraine) को Mig-29 लड़ाकू जेट की सप्लाई (Fighter Jet Supply) करने के लिए तैयार है, लेकिन केवल NATO के फ्रेमवर्क के भीतर, पोलिश राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Ukraine Russia War: रूस के खिलाफ लड़ाई में 20,000 विदेशी नागरिकों ने उठाए हथियार, यूक्रेन की सेना में हुए शामिल
यूक्रेन के शीर्ष अंग्रेजी भाषा के न्यूज पेपर में से एक, कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, रूस की तरफ से किए जा रहे हमलों के खिलाफ वर्तमान में 20,000 विदेशी नागरिक यूक्रेन की सेना के साथ मिल कर लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अगले 7-10 दिनों के लिए रूस के हमलों को रोक यूक्रेन
रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन को अगले सात से 10 दिनों के लिए रूस के हमले को रोकना चाहिए ताकि मॉस्को किसी भी तरह की जीत का दावा न कर सके। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार वादिम डेनिसेंको ने कहा कि रूस कम से कम किसी तरह की जीत के लिए बेताब था, वो मारियुपोल या राजधानी कीव के शहरों को सबसे संभावित टारगेट के रूप में देखता है।
यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से अब कोई डाटा नहीं मिल पा रहा है। इस प्लांट पर अब रूस का कब्जा हो गया है। चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के कर्मचारी अब रूसी सैनिकों की बंदूक की नोक पर काम कर रहे हैं। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के चीफ राफेल ग्रॉसी (Rafael Grossi) ने कहा है कि उन्हें अब चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट से कोई डाटा नहीं मिल रहा है।
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान- करीब 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के फ़िलिपो ग्रांडी का कहना है कि यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ रहा शरणार्थी संकट है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले रूसी सैनिकों के यूक्रेन में प्रवेश करने के बाद से 20 लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। यूनिसेफ के मुताबिक, शरणार्थियों में आधे बच्चे हैं।
पोलैंड के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकराया
रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन की मदद के लिए पोलैंड आगे आया था। पोलैंड का कहना था कि, वह अपने लड़ाकू विमानों को इस्तेमाल के लिए यूक्रेन भेजेगा। हालांकि, उसने इसके बदले में अमेरिका से F-16 जेट की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका रूस के खिलाफ रसियन जेट के इस्तेमाल पर तैयार नहीं था।
रूस में McDonald's अपने सभी रेस्टोरेंट करेगा बंद
अब मैकडॉनल्ड्स ने भी रूस में अपने सभी 850 रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने को फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकडॉनल्ड्स ने सभी 850 रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के लिए एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि वो अपने कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए रूस में सभी 62,000 कर्मचारियों को पेमेंट जारी रखेगा।
कोका कोला ने रूस में कारोबार किया बंद
यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई को लेकर प्रतिबंध और कई कंपनियों की ओर से बाजार समेटने का काम जारी है। अब कोका कोला ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। रूसी बाजार से हटने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद कंपनी ने घोषणा की कि वह देश में अपने कारोबार को अस्थायी रूप से निलंबित कर देगी।
सीजफायर के बाद रूस ने दागी मिसाइलें, यूक्रेन से सभी भारतीय निकले
रूस ने सूमी में सीजफायर के अगले दिन हमले शुरू कर दिए. यहां रिहायशी इलाकों पर मिसाइल और हवाई हमले किए। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। सूमी में ही 600 से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट फंसे हुए थे। उन्हें भारतीय दूतावास की बसों से पोल्टावा लाया गया। इसके साथ ही यूक्रेन में भारतीय स्टूडेंट्स का रेस्क्यू मिशन लगभग पूरा हो गया है।