Elon Musk: ₹10,000+ वाले SpaceX के 1-1 शेयर गिफ्ट करेंगे मस्क! करोड़ों अमेरिकी बच्चों के लिए मेगा प्लान

SpaceX Share Gift: स्पेसएक्स ने अमेरिकी बच्चों को कंपनी का 1-1 शेयर देने की बड़ी योजना का ऐलान किया है। इस कदम में कंपनी के साथ एलन मस्क और ग्विन शॉटवेल के व्यक्तिगत योगदान की भी बड़ी भूमिका है। शेयर के भाव से लेकर इस पहल के पीछे की रणनीति और शर्तों तक, जानें यह पूरी योजना कैसे काम करेगी

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इससे करोड़ों अमेरिकी बच्चों को लंबी अवधि की बचत और कंपनी में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा

SpaceX Share Gift: एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने अमेरिकी बच्चों को कंपनी की हिस्सेदारी से जोड़ने के लिए बड़ी पहल का ऐलान किया है। कंपनी प्रत्येक एक्टिव Trump Account में अपने क्लास ए कॉमन स्टॉक का एक नया शेयर देगी, जिससे करोड़ों अमेरिकी बच्चों को लंबी अवधि की बचत और कंपनी में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।

यह घोषणा अगली पीढ़ी तक स्पेसएक्स की स्वामित्व हिस्सेदारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आपको बता दें कि ट्रंप अकाउंट्स को अमेरिकी बच्चों के लिए लंबी अवधि की बचत और निवेश के लिहाज से तैयार किया गया है। आपको बता दें कि बुधवार को बाजार बंद होने पर स्पेसएक्स के शेयर का भाव $127 यानी करीब ₹10,668 प्रति शेयर रहा है।

मस्क और ग्विन शॉटवेल की भी बड़ी हिस्सेदारी


कंपनी के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व ने भी इस पहल में व्यक्तिगत योगदान की घोषणा की है। स्पेसएक्स के सीईओ Elon Musk कंपनी द्वारा दिए जाने वाले शेयरों की संख्या के बराबर व्यक्तिगत रूप से शेयर मैच करेंगे। इससे पहले अक्टूबर में मस्क ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने की बात कही थी।

स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Gwynne Shotwell ने भी अगली पीढ़ी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत 20 लाख से अधिक स्पेसएक्स शेयर व्यक्तिगत रूप से देने की घोषणा की है।

कंपनी का क्या कहना है?

सोशल मीडिया पोस्ट में स्पेसएक्स ने कहा कि भविष्य का बुनियादी ढांचा तैयार करने वाली कंपनी में हिस्सेदारी अगली पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। कंपनी के मुताबिक, एक शेयर देने से बच्चों को ज्यादा रोमांचक भविष्य के निर्माण में भागीदारी और लंबी अवधि में फायदा मिलेगा।

स्पेसएक्स ने अपने भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों और जीवन को मल्टीप्लेनेटरी बनाने के लक्ष्य का भी जिक्र किया। योजना के तहत कंपनी हर सक्रिय ट्रंप अकाउंट के लिए एक नया क्लास ए कॉमन स्टॉक जारी करेगी, मस्क कंपनी के योगदान के बराबर शेयर देंगे और शॉटवेल का निजी योगदान 20 लाख शेयरों से अधिक का होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।