Get App

तेल की कीमतें 1 डॉलर गिरकर 111.70 डॉलर के स्तर पर, इन फैक्टर्स से बढ़ा दबाव

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में बढ़ोतरी, डॉलर में मजबूती और मंदी की आशंकाओं के चलते पिछले हफ्ते दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 12:24 PM
तेल की कीमतें 1 डॉलर गिरकर 111.70 डॉलर के स्तर पर, इन फैक्टर्स से बढ़ा दबाव
रूसी तेल पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते क्रूड और तेल उत्पादों की आपूर्ति की कमी के चलते तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के सपोर्ट से ऊपर बनी हुई हैं

Oil Prices : कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को 1 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, वैश्विक आर्थिक चिंताओं के चलते तेल की मांग का आउटलुक कमजोर होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उधर, इनवेस्टर्स की नजर इस सप्ताह होने वाली जी7 देशों की बैठक (G7 meeting) पर भी है, जिसमें रूसी तेल निर्यात और ईरान न्यूक्लियर डील को रिवाइव करने को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

ब्रेंट क्रूड में आई कितनी कमजोरी

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude futures) LCOc1 शुक्रवार को 2.8 फीसदी मजबूत होने के बाद आज 1.42 डॉलर यानी 1.3 फीसदी गिरकर 111.70 डॉलर पर बना हुआ है। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (US West Texas Intermediate crude) CLc1 पिछले सत्र में 3.2 फीसदी मजबूत होने के बाद आज 1.54 डॉलर यानी 1.4 फीसदी कमजोर होकर 106.08 डॉलर पर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें