Get App

ONGC ने भारत के गहरे समुद्र में तेल खोजने के लिए वैश्विक कंपनी ExxonMobil के साथ किया समझौता

ओएनजीसी और ExxonMobil दोनों तेल खोजने वाली कंपनियां पूर्वी तटों पर कृष्णा गोदावरी और कावेरी बेसिन और पश्चिमी तट पर कच्छ-मुंबई क्षेत्र में तेल खोजने फोकस करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 3:08 PM
ONGC ने भारत के गहरे समुद्र में तेल खोजने के लिए वैश्विक कंपनी ExxonMobil के साथ किया समझौता
तेल के संबंध में देश की आयात निर्भरता 85 प्रतिशत तक बढ़ने की वजह से भारत नए संसाधन खोजने और घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए ग्लोबल लेवल पर तेल कंपनियों सहयोग चाह रहा है

सरकारी तेल और नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) ने बुधवार को देश के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज के लिए वैश्विक तेल कंपनी एक्सॉनमोबिल कॉर्प (ExxonMobil Corp) के साथ एक समझौता किया है।

ओएनजीसी ने एक रिलीज में कहा कि दोनों तेल खोजने वाली कंपनी पूर्वी तटों पर कृष्णा गोदावरी और कावेरी बेसिन और पश्चिमी तट पर कच्छ-मुंबई क्षेत्र पर फोकस करेंगे।

हालांकि रिलीज में साझेदारी के स्वरूप के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। ये भी नही बताया गया है कि क्या ExxonMobil ओएनजीसी के किसी भी ब्लॉक में हिस्सेदारी खरीदेगा।

रिलीज में कहा गया है, "ओएनजीसी और ExxonMobil के बीच सहयोग एक रणनीतिक समझौता होगा जहां ओएनजीसी के ज्ञान और इन क्षेत्रों में पिछले अनुभव को ExxonMobil के वैश्विक नजरिये का साथ मिलेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें