Get App

क्या कम होंगी पेट्रोल और डीजल की कीमत? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जताई ऐसी उम्मीद, तेल कंपनियों से की ये अपील

हरदीप सिंह पुरी ने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगर घाटा खत्म होता है, तो कीमतें नीचे आनी चाहिए।" पिछले साल मल्टी-ईयर पीक हिट से अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी ने कंपनियों को पेट्रोल पर मुनाफा कमाया था, लेकिन वे डीजल पर नुकसान उठा रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2023 पर 8:37 PM
क्या कम होंगी पेट्रोल और डीजल की कीमत? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी जताई ऐसी उम्मीद, तेल कंपनियों से की ये अपील
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह उम्मीद जताई पुरी सरकारी तेल कंपनियां पिछले घाटे की भरपाई जल्द ही नहीं करेंगी

तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने रविवार को उम्मीद जताई कि सरकारी तेल कंपनियां पिछले घाटे की भरपाई जल्द ही नहीं करेंगी। सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पिछले 15 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लागत के अनुरूप बदलाव नहीं किया है। तेल की कीमतों में गिरावट के बाद हुए नुकसान की भरपाई अब की जा रही है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगर घाटा खत्म होता है, तो कीमतें नीचे आनी चाहिए।" पिछले साल मल्टी-ईयर पीक हिट से अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी ने कंपनियों को पेट्रोल पर मुनाफा कमाया था, लेकिन वे डीजल पर नुकसान उठा रही हैं।

PTI के मुताबिक, इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि एक समय पेट्रोल पर प्रॉफिट 10 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन बाद में तेल की कीमतों में मजबूती ने इसे घटाकर आधा कर दिया। इस महीने की शुरुआत में डीजल घाटा 10-11 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 13 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पुरी ने कहा कि तेल कंपनियों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी का कंज्यूमर पर बोझ नहीं डालकर जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकों के रूप में काम किया। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें कीमतों पर लगाम लगाने के लिए नहीं कहा। उन्होंने ये खुद ही किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें