Petrol-Diesel हो सकता है सस्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जताई कीमत में गिरावट की संभावना

जल्दी ही लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) मिल सकता है। दरअसल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना जताई है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई सरकार ने यह सुनिश्चित करने का काम किया है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी ने होने पाए

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
जल्दी ही लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) मिल सकता है

आम जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जल्दी ही लोगों को सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) मिल सकता है। दरअसल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना जताई है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई सरकार ने यह सुनिश्चित करने का काम किया है कि अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी ने होने पाए।

क्या कहा हरदीप सिंह पुरी ने

हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि फिलहाल वे ऐसा ऐलान करने की स्थिति में नहीं है कि कब पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा। हमें इस बात की प्रतीक्षा करनी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछली तिमाही में ठीक काम किया था। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियां इस मुद्दे को देखने की स्थिति में हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं और इन इन फर्मों की अगली तिमाही में क्या स्थिति रहती है यह देखने वाली बात होगी।

Kharif MSP Announced: कैबिनेट ने मूंग दाल MSP में की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, धान की MSP बढ़कर हुई 2183 रुपये प्रति क्विंटल


तेल कंपनियां कर रही हैं अपने नुकसान की भरपाई

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम यह देखना चाहेंगे कि इसमें आगे क्या किया जा सकता है। सरकारी तेल कंपनियों ने अपने कुछ नुकसान की भरपाई कर ली है। वे बहुत अच्छे कॉर्पोरेट रहे हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे हम देखेंगे कि इसमें आगे क्या किया जा सकता है। पुरी ने कहा कि किमत तय करना एक मु्द्दा था। यह पिछले नौ सालों के दौरान सरकार के भलाई वाले कामों के बारे में बताता है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान गैर बीजेपी राज्य सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा ये सरकारें अपने वैट को कम नहीं करके बीजेपी राज्य सरकारों की तुलना में महंगा पेट्रोल बेचती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।