Petrol Price Today: महाराष्ट्र में बढ़े तो यूपी में घटे तेल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या रहेगी आज पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Price today : 13 जून को अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला। जहां कई यूपी और हिमाचल प्रदेश में तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं हरियाणा और महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखने को मिला है। देश में आज अपडेट की गई कीमतों से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर-

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है।

Petrol Price 13 June: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज फिर एक बार हलका उछाल देखने को मिला। WTI क्रूड 0.09 डॉलर बढ़कर अब 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 डॉलर के उछाल के साथ 72.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड रहा है। भारत में हर सुबह 6 बजे तेल के दामों में संशोधन किया जाता है। बता दें कि 22 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 64 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 18 पैसों का उछाल आया है। दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 28 पैसे सस्ता हो गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश में भी तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा अधिकांश राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम


  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • 
 मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • 
 चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये और डीजल 94.40 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी


  •  नोएडा - पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर
  •  गाजियाबाद - पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर
  •  लखनऊ - पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  •  पटना - पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर
  •  पोर्टब्‍लेयर - पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर


जानकारी के लिए बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो कंपनियां उसे वेबसाइट पर अपडेट कर देती हैं। हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं।

"भारत में टैक्स देना एक तरह का पनिशमेंट, टैक्सपेयर्स कर रहा इस देश में चैरिटी": Ashneer Grover

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

अपने शहर में अपडेट की गई कीमतों को रोजाना चेक करने के लिए आप SMS की मदद ले सकते हैं। SMS के जरिए आप पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के लिए RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। BPCL का रेट पता करने के लिए RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं। वहीं, HPCL में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।