क्रिकपे (CricPe) के फाउंडर अशनीर ग्रोवर्स (Ashneer Grover) का मानना है कि भारत का टैक्स सिस्टम सही नहीं है और सरकार यहां टैक्सपेयर्स को कोई लाभ दिए बिना उनकी कमाई का 30 से 40 फीसदी हिस्सा ले लेती है। शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के पूर्व जज ने कहा कि भारत में टैक्स चुकाना एक पनिशमेंट यानी सजा जैसा है। अशनीर ग्रोवर के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में अशनीर ग्रोवर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "जो टैक्सपेयर्स है, वो इस देश में चैरिटी कर रहा है। उसको कोई बेनेफिट नहीं मिल रहा है। आप मेरे को एक बात बताओ, जब आपको पता है कि मैं साल में 10 रुपये कमाऊंगा तो 4 रुपये सरकार रख लेगी। 12 महीने में से 5 महीने आप सरकार के लिए काम कर रहे हो।"
उन्होंने बताया, "अब आप अपनी जिंदगी में देख लो, कितने साल आपको सरकार की गुलामी रख लो। किसके लिए कमा रहे हो? उसके बाद 7 महीने में से ही आपको अपने लिए निकालना है। चाहे आपकी एजुकेशन हो गई या फिर घूमने जाना हो। 5 महीने तो स्वाहा हो गए और हम सब ये स्वीकार करके बैठे हैं कि 'हां जी, ऐसा ही है।"
अशनीर ने आगे कहा, "जो बिजनेस वाला है, उसको ये बात समझ में आती है, लेकिन वह सयाना है। वह नहीं देता टैक्स। लेकिन आपके पास तो विकल्प ही नहीं है। आपका टीडीएस कटकर तो आएगा ही। तो टैक्स एक पनिशमेंट है। यह टैक्स नहीं है। इसके ऊपर से भी आप आप 18 फीसदी जीएसटी चुका रहे हैं, तो इस 7 महीने में से भी 1.5 फीसदी गया, तो आप जी क्यों रहे हो, तो मतलब जी किसके लिए रहे हो?"
वहीं एक अलग वीडियो में, BharatPe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि अगर वे कभी नेता बनेंगे तो उनका पहला लक्ष्य देश में इनकम टैक्स की दरों को घटाना होहा। ग्रोवर ने कहा कि अगर सभी के लिए दर 10-15 प्रतिशत तय कर दी जाती है और किसी को भी टैक्स छूट की इजाजत दी जाए तो उनके मुताबिक सरकार को इस समय से अधिक टैक्स मिलेगा।
अशनीर ग्रोवर के वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं-