Petrol Price 13 June: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज फिर एक बार हलका उछाल देखने को मिला। WTI क्रूड 0.09 डॉलर बढ़कर अब 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 डॉलर के उछाल के साथ 72.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड रहा है। भारत में हर सुबह 6 बजे तेल के दामों में संशोधन किया जाता है। बता दें कि 22 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं और कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।
