Petrol Diesel Price: यूपी में सस्ता और बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Petrol Diesel Price: बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल।

Petrol Diesel Price: आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, आज बिहार और यूपी के शहरों में रेट में बदलाव जरूर हुआ है। आइए जानते हैं इन शहरों में आज क्या रहे रेट..

इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल 

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये लीटर पर आ गया। वहीं, बिहार में डीजल 32 पैसे चढ़कर होकर 94.36 रुपये लीटर पर आ गया। यूपी के नोएडा में 24 पैसे सस्ता होकर पेट्रोल 96.76 रुपये लीटर और डीजल 21 पैसे कम होकर 89.03 रुपये लीटर पर आ गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 18 पैसा महंगा हुआ है।


ये रहा बड़े महानगरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.74 रुपये और 94.33 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.96 डॉलर गिरकर 94.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ 87.90 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर कारोबार कर रहा है।

 

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

वीकली एक्सपायरी को निफ्टी में दिखी गिरावट, आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स होंगे अहम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।