कल गुरूवार को वीकली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी में निचले स्तर से खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी में निचले लेवल से 1% चढ़ा है। कल बाजार बंद होने के समय कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.68 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,052.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं अमेरिकी बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। अमेरिकी फेड की दरें बढ़ाने के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोन्स 147 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500 40 अंक, नैस्डैक 182 अंक गिरकर बंद हुआ। 2 दिनों में 5% नैस्डैक लुढ़का। आज हफ्ते के आखिरी कारोराबारी दिन बाजार पर सबकी निगाहें रहेंगी। ऐसे निफ्टी और बैंक निफ्टी इन दोनों इंडेक्स में कौन से लेवल अहम होंगे इस पर नजरें रहेंगी।
सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 18092-18121 पर नजर आ रहा है। इसके बाद बड़ा रेजिस्टेंस 18176-181197/217 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें पहला बेस 18010-17949 के स्तर पर दिख रहा है जबकि बड़ा बेस 17871-17828 पर बनता नजर आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी बाजार अभी तक 200 और 100 DEMA के बीच कारोबार कर रहे हैं। FIIs के कैश के आंकड़े अच्छे हैं लेकिन वायदा में थोड़े शॉर्ट खुले हैं। ऑप्शन के मुताबिक बेस 18000-17900 जोन में है। निफ्टी में 18100-200 पर कॉल राइटर्स जमे हुए हैं। वहीं 18121-17949 के दायरे में निफ्टी कंसोलिडेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेस कायम रहने तक हर गिरावट में निफ्टी में खरीदारी करनी चाहिए। इसके 18092-121 के ऊपर निकलने पर ही तेजी आएगी।
सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 41421-41560 के बीच नजर आ रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 41730-41840/960 के लेवल्स पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी में पहला बेस 41050-40820 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है जबकि इसमें बड़ा बेस 40740-40570 के स्तरों पर बनता नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी अभी भी अपने ऑप्शन जोन में फंसा हुआ है। इसमें गिरावट में खरीदारी से फायदा हो रहा है। इसमें शुरुआती ऑप्शन जोन 41500-41000 के बीच बना है। जबकि बड़ा ऑप्शन जोन 42000-40500 के बीच नजर आया है।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी में पहले बेस के करीब खरीदारी करें। इसमें पहले रेजिस्टेंस के करीब मुनाफा बुक करें। इसके अलावा SBI के नतीजों से पहले बैंक निफ्टी में खरीदारी अहम है। SBI बैंक निफ्टी के अहम स्तर पार कराने में मदद करता है। SBI की मदद से 41421-560 के सप्लाई जोन का पार होना संभव है। वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी में सप्लाई जोन पार हुआ तो 41560 के ऊपर नई खरीदारी कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )