Petrol Diesel Price: पटना में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें इन शहरों में क्या रहा रेट

Petrol Diesel Price: आज भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Petrol-Diesel Price: आज इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल।

Petrol Diesel Price: आज भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है। कंपनियों की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने आखिरी बार मई में पेट्रोल और डीजल पर ड्यूटी कम की थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आज बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ लेकिन लेकिन यूपी में कीमतें स्थिर रहीं।

क्रूड ऑयल के रेट में आई गिरावट

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट  देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड गिरकर 89.78 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 82.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।


यूपी के इन शहरों में भी स्थिर रहे दाम लेकिन बिहार में हुआ महंगा

यूपी के नोएडा शहर में पेट्रोल 96.76 रुपये लीटर और डीजल 89.93 रुपये लीटर रहा। गाजियाबाद में  पेट्रोल का रेट गिरकर 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर रेट रहा। हालांकि, बिहार की राजधानी पटना में  पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपये लीटर और डीजल 47 पैसे चढ़कर 94.86 रुपये लीटर पर आ गया है।

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।