Get App

Petrol Diesel Price: आज रक्षाबंधन के दिन गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानिए तेल के भाव

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले दो महीने से ज्यादा समय से तेल के दाम स्थिर हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2022 पर 8:55 AM
Petrol Diesel Price: आज रक्षाबंधन के दिन गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानिए तेल के भाव
देश भर में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज यानी गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 2 महीना से ज्यादा समय हो गया तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 91.55 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं ब्रेंट क्रूड 96.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

आखिरी बार केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें