Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें आपके शहर में क्या कम हुए रेट?

Petrol Diesel Price Today 10 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज महाराष्ट्र, यूपी और एमपी में कम हुए पेट्रोल के दाम।

Petrol Diesel Price Today 10 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.49 रुपये गिरकर 106.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.45 रुपये गिरकर 92.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में पेट्रोल 0.27 रुपये गिरकर 109.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.24 रुपये गिरकर 95 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.35  रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, गुजरात, झारखंड में कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है।  देश के चारों महानगरों में कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

क्रूड ऑयल के दाम बढ़े

शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 97.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 92.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


महानगरों में यह रहा दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

Buzzing Stocks:आज फोकस में रहने वाले टाटा मोटर्स, टीसीएस, पावर ग्रिड और अन्य स्टॉक्स

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।