Petrol Diesel Price: यूपी और राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें आपके शहर में क्या रहा दाम

Petrol Diesel Price Today 12 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 0.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूपी और राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल।

Petrol Diesel Price Today 12 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 0.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। वहीं, यूपी में डीजल 0.40 रुपये बढ़कर 89.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 0.15 रुपये  चढ़कर 108.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.14 रुपये महंगा होकर 93.92 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इनके अलावा पंजाब, ओडिशा और उत्तराखंड में भी आज ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आई। हालांकि, महानगरों में कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

क्रूड ऑयल के दाम गिरे

मंगवार को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आई। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 93.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


महानगरों में  12 अक्टूबर को ये रहे दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

रोज सुबह तय होती हैं ईंधन की कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

Maiden Pharma दवाओं को बनाने में नहीं करती थी सही नियमों का पालन, शुरुआती जांच में मिली कई गंभीर खामियां

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।