Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें आपके शहर क्या रहा रेट

Petrol Diesel Price Today 7 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 8:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज इन राज्यों में बढ़ा पेट्रोल का रेट।

Petrol Diesel Price Today 7 October: आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ में 0.40 रुपये महंगा होगा पेट्रोल 103.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गुजरात में पेट्रोल 0.21 पैसा महंगा होगा 96.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.17 रुपये बढ़कर 94.28 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। झारखंड में भी रेट 0.26 पैसा महंगा हुआ और पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वहीं डीजल 95 रुपये पर आ गया। देश के चारों महानगरों में कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

क्रूड ऑयल के दाम बढ़े

शुक्रवार को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आई। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 94.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 88.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


महानगरों में यह रहा दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

 

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।