Petrol Diesel Price: देश के कई शहरों में आज महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price: आज से देशभर में नवारात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। राहत की बात है कि देश के कुछ शहरों को छोड़कर ज्यादातर महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया गया है

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जारी हुए पेट्रोल और डीजल के रेट।

Petrol Diesel Price: आज से देशभर में नवारात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। राहत की बात है कि देश के कुछ शहरों को छोड़कर ज्यादातर महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। देश के चार महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.74 लीटर और डीजल 94.33 लीटर हो गई है। वहीं, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमत में 0.53 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा  जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों में 0.59 रुपये तक सस्ता हुआ है। बाकी राज्यों में दाम स्थिर हैं।

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 

ग्लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के का रेट बढ़कर 87.27 डॉलर प्रति बैरल रहा और डब्‍ल्‍यूटीआई 79.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।


ये रहा बड़े शहरों में रेट

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है।पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 102.74 रुपये और 94.33 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

 अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.24 रुपये प्रति लीटर

भोपाल

पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.71 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.52 रुपये प्रति लीटर।

ऐसे चेक करें आज के दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।