Petrol Diesel Price Today: आज क्या हुआ पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव? यहां चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज पेट्रोल-डीजल के रेट में नहीं आया कोई बदलाव।

Petrol Diesel Price Today: 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। फ्यूल रिटेलर्स के मुताबिक जारी नोटिफिकेशन से पता चलता है कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, मुंबई में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

सरकार ने 22 मई को पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इस बीच, आखिरी बदलाव अगस्त में मेघालय में देखा गया था, जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को रिवाइज करती है। नया रेट वैट, लोकल टैक्स और माल ढुलाई टैक्स सहित फैक्टर को ध्यान में रखकर तय किया जाता है।


ये रहा अन्य शहरों में रेट

दिल्ली

पेट्रोल: 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई

पेट्रोल: 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई

पेट्रोल: 102.74 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 94.33 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता

पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु

पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद

पेट्रोल: 109.66 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 97.82 रुपये प्रति लीटर

भोपाल

पेट्रोल: 108.65 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 93.90 रुपये प्रति लीटर

गांधीनगर

पेट्रोल: 96.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 92.38 रुपये प्रति लीटर

गुवाहाटी

पेट्रोल: 96.01 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 83.94 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 89.87 रुपये प्रति लीटर

तिरुवनंतपुरम

पेट्रोल: 107.60 रुपये प्रति लीटर

डीजल: 96.42 रुपये प्रति लीटर।

Electronics Mart IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इस IPO में पैसा लगाना चाहिए

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।