Get App

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन महीने से राहत बरकरार, ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 115 दिन से तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2022 पर 8:44 AM
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन महीने से राहत बरकरार, ऐसे चेक करें अपने शहर में आज के रेट
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट बनी हुई है।

Petrol Diesel Price: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Government OMCs) ने रोज की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में 115 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी मेट्रो शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का रूख बना हुआ है।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल के दाम 92 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 91.59 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं WTI क्रूड 85.53 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

आखिरी बार केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया था। राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें