Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज फिर हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिला। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। वहीं 19 जून को WTI क्रूड 0.59 डॉलर गिरकर 71.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 75.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
देशभर में तेल की कीमतें स्थिर रहने के बाद कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 62 पैसे गिरकर 105.96 प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं, डीजल 60 पैसे सस्ता होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 28 पैसे सस्ता बिक रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पेट्रोल-डीजल कुछ सस्ता हुआ है। वहीं राजस्थान में पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 108.88 रुपये और डीजल 36 पैसे महंगा होकर बिक रहा है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इन शहरों में भी नए भाव जारी
ऐसे करें अपने क्षेत्र में तेल के ताजा दाम पता
आप SMS के जरिए भी अपने एरिया में पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।