Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्का उतार देखने को मिला। इसके असर भारत में तेल की कीमतों पर उतना देखने को नहीं मिला है। पिछले एक साल से देशभर में कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं। 24 जून को WTI क्रूड 0.35 डॉलर गिरकर 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर गिरकर 73.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देशभर में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन पंजाब में तेल की कीमतों हलकी बढ़त देखने को मिली है।
राजस्थान में पेट्रोल 66 पैसे और डीजल 59 पैसे और महाराष्ट्र में 65 और 62 पैसे सस्ता हुआ है। पंजाब और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर गुजरात में पेट्रोल 47 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है। केरल और झारखंड में भी पट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
24 जून को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश के इन बड़े शहरों में भी नए भाव जारी
रोजाना तेल के अपडेटेड दाम जानने के लिए करें ये काम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। वहीं BPCL के उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आप HPPCL के उपभोक्ता हैं तो HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।